UGEAC के जरिए बिहार में कहाँ मिलेगा B.Tech में दाखिला? देखें कॉलेजों की पूरी सूची
नमस्कार दोस्तो , अगर आपने JEE Main 2025 क्वालिफाई किया है और आप बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में B.Tech में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। BCECE Board हर साल UGEAC (Under Graduate Engineering Admission Counselling) के जरिए बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया आयोजित करता है।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि UGEAC के तहत बिहार में कौन-कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलेगा, साथ ही इसकी प्रक्रिया, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, और महत्वपूर्ण तारीखें भी साझा करेंगे।
UGEAC 2025 क्या है? पूरी जानकारी
UGEAC का पूरा नाम है: Under Graduate Engineering Admission Counselling. यह एक काउंसलिंग प्रक्रिया है जो बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य है बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में B.Tech कोर्स में योग्य छात्रों को JEE Main के स्कोर के आधार पर प्रवेश देना।
अगर आप बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे MIT Muzaffarpur, Bhagalpur College of Engineering, या Nalanda College of Engineering में B.Tech करना चाहते हैं, तो आपको JEE Main देने के बाद UGEAC 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
केवल JEE Main देना ही काफी नहीं है — बिना UGEAC के रजिस्ट्रेशन के आपको बिहार के सरकारी कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा।
Official Website click here
कौन कर सकता है आवेदन?
UGEAC 2025 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
-
JEE Main 2025 में शामिल होना अनिवार्य है
-
बिहार का निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) होना चाहिए
-
12वीं कक्षा में Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के साथ पास होना चाहिए
-
आयु सीमा केवल B.Tech in Agriculture Engineering के लिए है – कम से कम 17 वर्ष
-
अन्य ब्रांचों के लिए कोई आयु सीमा नहीं
BEU से BTECH करने में कितना पैसा लगता है
अगर आप BEU से संबद्ध सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (जैसे MIT Muzaffarpur, BCE Bhagalpur, DCE Darbhanga आदि) से B.Tech करते हैं, तो फीस बहुत ही कम होती है।
खर्च का विवरण | वार्षिक राशि (₹) | कुल 4 वर्षों में (₹) |
---|---|---|
ट्यूशन फीस | ₹8,000 – ₹10,000 | ₹32,000 – ₹40,000 |
परीक्षा/रजिस्ट्रेशन फीस | ₹2,000 – ₹3,000 | ₹8,000 – ₹12,000 |
हॉस्टल शुल्क (यदि लिया) | ₹5,000 – ₹10,000 | ₹20,000 – ₹40,000 |
अन्य (लाइब्रेरी, लैब आदि) | ₹2,000 – ₹3,000 | ₹8,000 – ₹12,000 |
UGEAC 2025 फीस विवरण (Counselling Fee)
श्रेणी | फीस राशि |
---|---|
General / EWS / BC / EBC | ₹1200/- |
SC / ST / PwD | ₹600/- |
भुगतान माध्यम | Online (UPI, Card, Net Banking) |
जैसा कि आप जानते हैं BEU से BTECH करने के लिए आपको JEE MAINS का एग्जाम देना होगा उसके बाद आपको UGEAC के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा फिर यूजीईएसी एक रैंक कार्ड पब्लिश करता है जिसके अनुसार आपका एडमिशन होता है | कुछ पिछले साल का रिकॉर्ड जिसे आप एक अनुमान के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन ये हर साल बदलाव होता रहता है
BEU collage wise Cutoff (2024 के आधार पर)
कुछ पिछले साल का रिकॉर्ड जिसे आप एक अनुमान के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन ये हर साल बदलाव होता रहता है
कॉलेज का नाम | ब्रांच | जनरल कटऑफ (रैंक) | OBC | SC/ST |
---|---|---|---|---|
MIT, Muzaffarpur | CSE | 1 – 600 | 900 | 1500+ |
Bhagalpur College of Engg | CSE | 500 – 1000 | 1200 | 1800+ |
Darbhanga College of Engg | Civil | 1000 – 2000 | 2500 | 3500+ |
Gaya College of Engg | ECE | 1500 – 2500 | 3000 | 4000+ |
Nalanda College of Engg | ME | 2000 – 3000 | 3500 | 5000+ |
Sitamarhi Institute of Tech | All Branch | 3000 – 5000+ | 6000+ | 8000+ |
बिहार का BEST सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-सा है?
बिहार में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की बात की जाए तो सबसे अच्छा और प्रतिष्ठित संस्थान है:
Muzaffarpur Institute of Technology (MIT), Muzaffarpur)
MIT, Muzaffarpur Addmission Process UGEAC
जानकारी | विवरण |
---|---|
स्थापना | 1954 (बिहार का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज) |
स्थान | मुजफ्फरपुर, बिहार |
प्रबंधन | बिहार सरकार के तहत, Aryabhatta Knowledge University (AKU) से संबद्ध |
प्रवेश प्रक्रिया | JEE Main + UGEAC (BCECE Board द्वारा) |
कोर्स | B.Tech (सभी प्रमुख ब्रांचों में) |
फीस | लगभग ₹10,000 – ₹15,000 प्रति वर्ष (सरकारी फीस) |
हॉस्टल सुविधा | उपलब्ध (छात्र एवं छात्रा दोनों के लिए) |
कोन कोन BRANCH है MIT
-
Computer Science & Engineering (CSE)
-
Civil Engineering
-
Mechanical Engineering
-
Electrical Engineering
-
Electronics & Communication Engineering
-
Leather Technology (Specialized)
MIT के बाद TOP 5 BEST सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (Bihar UGEAC में)
रैंक | कॉलेज का नाम | स्थान |
---|---|---|
1 | Muzaffarpur Institute of Technology (MIT) | मुजफ्फरपुर |
2 | Bhagalpur College of Engineering (BCE) | भागलपुर |
3 | Darbhanga College of Engineering (DCE) | दरभंगा |
4 | Nalanda College of Engineering (NCE) | नालंदा |
5 | Gaya College of Engineering | गया |